Search

 
 
 

गिरिडीह : उसरी नदी में बने बांस पुल को जिला प्रशासन ने कराया ध्वस्त, सुरक्षा के लिए आवागमन पर लगी रोक

 
नदी की तेज धारा में बहने से एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी, एक युवक तैरकर बाहर निकले
Giridih : गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी की तेज धारा में तीन युवकों के बहने के बाद बांस के पुल को जिला प्रशासन के निर्देश पर ध्वस्त कर दिया गया है. सुरक्षा के लिए आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. एसडीएम ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए आम लोगों से घटनास्थल वाले जगह से आवाजाही नहीं करने की अपील की है. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशालदीप खलखो घटनास्थल पर तैनात हैं. घटना 2 जुलाई रात की है. हजारीबाग के तीन युवक बाइक से गिरिडीह जिले के बेंगाबाद से वापस अपने घर लौट रहे थे. रात में अंधेरे के वजह से रास्ता समझ नहीं पाने के कारण तीनों युवकों ने गूगल मैप का सहारा लिया. गूगल ने हजारीबाग लौटने का दो रास्ता बताया, जिसमें एक रास्ते से गुजरते समय बीच में उसरी नदी मिल गई. एक युवक बाइक से उतरकर नदी की गहराई का अंदाजा लगाने लगा. इसी बीच नदी की तेज धारा वह बहने लगा. उसे बचाने के लिए उतरे दो युवक भी तेज धारा में बह गए. घटना की जानकारी पाकर 3 जुलाई की सुबह खंडोली से गोताखोरों की टीम पहुंची और नदी से एक युवक का शव बरामद किया. दूसरे युवक की तलाश नदी में जारी है. तीसरे युवक ने तैरकर अपनी जान बचाई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686421&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मधुबन में खड़ी मारुति वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही