Search

 
 
 

गिरिडीह : केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं- लक्ष्मण सिंह

 

भाजपा नेता ने धनवार के बरजो में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व आईजी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने 18 अगस्त शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन-मन से जुट जाने का आह्वान किया. कहा कि पीएम मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें. भाजपा और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर तेजी से अग्रसर है. इसलिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है. लक्ष्मण प्रसाद सिंह यहां से घोडथंबा पहुंचे और युवा जागरण मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद जेरूयाडीह गांव पहुंचकर 2 दिन पहले ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक रजनीकांत के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. मौके पर आशीष रंजन सिंह, पवन सिंह, सोहन यादव, श्याम कुमार, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अमर कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-middle-aged-man-found-on-railway-track-in-jamua-police-engaged-in-investigation/">गिरिडीह

: जमुआ में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही