Search

गिरिडीह : आधी रात को धू-धूकर जल गई घर में खड़ी बाइक

तिसरी थाना क्षेत्र की घटना, बगल के गांव के नशेड़ी युवकों पर शक

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के अबरखा गांव में घर में खड़ी बाइक 27 अगस्त की आधी रात अचानक धू-धूकर जल गई. गांव के चुरामन पंडित के पुत्र जीतेंद्र पंडित ने अपनी बाइक बरामदे में खड़ी की थी. जीतेंद्र पंडित ने घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे. रात करीब ढाई बजे जब नींद खुली देखा कि बाइक जल रही है. उनलोगों ने आग बुझाने के लिए गए, तब तक पूरी बाइक जल चुकी थी. सूचना मिलते ही तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद तिसरी थाना पुलिस को भी फोन कर जानकारी दी. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. पीड़ित जीतेंद्र पंडित ने पुलिस को आवेदन देकर बगल गांव के युवकों पर संदेह जताते हुए नशे की हालत में बाइक जलाने का आरोप लगाया है. कहा कि घटना के समय उनके घर से कुछ ही दूरी पर वे दो युवक नशे की हालत में बैठे थे. पूछने पर उनमें से एक भाग निकला. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-vice-president-of-bjp-kisan-morcha-distributed-medicine-to-prevent-eye-flu/">बेरमो

: भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने आई फ्लू से बचाव के लिए बांटी दवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//