Search

गिरिडीह : केंद्र की बीजेपी सरकार ने 9 वर्षो के दौरान विकास की नई लकीर खींची- वसुंधरा राजे

बगोदर में  कोडरमा लोकसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन 
Giridih : बगोदर स्टेडियम में 15 जून को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्स्थान की पूर्व सीएम सह बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उन्होंने वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि देश में जो काम 70 वर्षों में नहीं हुए वह 9 साल के दरम्यान हुआ. केंद्र की मोदी सरकार ने विकास की नई लकीर खींची है, जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिला है. हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं. अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 5300 करोड़ रुपए का लोन अलग से स्वीकृत किया गया है. झारखंड में भाजपा की सरकार रहती है तो लेवी प्रथा खत्म हो जाती. राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के साथ ही लेवी का धंधा शुरू हो गया. उन्होंने केंद्र सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया. जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है. देश के साथ-साथ विदेशों में भी मोदी का डंका बज रहा है. जनसभा को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया. कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में भागीदार रहती है वहां लूट खसोट होती है. झारखंड में लूट मची है. बालू, पत्थर और कोयला समेत जमीन को लूटा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि केंद्र की बीजेपी सरकार के कार्यकाल का 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में देशभर में बीजेपी की ओर से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड के दौरे पर हैं. 15 जून को महाजनसंपर्क अभियान के तहत कोडरमा लोकसभा सीट स्तरीय जनसभा का आयोजन बगोदर स्टेडियम में किया गया. मौके पर राकेश प्रसाद, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र राय, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, लक्ष्मण सिंह, अशोक उपाध्याय, दिनेश यादव, सुरेश साव, आशा राज, शशि महतो समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669617&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डीएवी झारखंड जोन-एच का शिक्षण प्रशिक्षण प्रारंभ        [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//