Search

 
 
 

गिरिडीह : बगोदर के युवक का शव पहुंचा गांव, मुबंई में हुई मौत

 
Giridih : बगोदर प्रखंड के जरमुने पूर्वी पंचायत निवासी 38 वर्षीय   रंजीत शर्मा का शव 25 अक्टूबर को मुंबई से गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया. मुंबई के सिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. 25 अक्टूबर को ही जमुनिया नदी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि 8 वर्षीय पुत्र ने दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ गया है. वह 20 वर्षों से मुंबई में कारपेन्टर का काम कर रहा था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जरमुने पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के साथ-साथ सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=453907&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने बांस पुल का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही