Search

 
 
 

गिरिडीह : सरदर अस्पताल के टीबी वार्ड का भवन जर्जर, मरीजों की जान को खतरा

 

टूटकर गिर रहा छत का प्लास्टर, जान जोखिम में डाल काम कर रहे कर्मी

Giridih : सदर अस्पताल के टीबी वार्ड व डिजिटल एक्स-रे का भवन जर्जर हो चुका है. कभी भी यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है. आए दिन कई स्थानों से छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है. लेकिन जिम्मेवार अनजान बने हुए हैं. कोई अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जगह-जगह से प्लास्टर टूटने के कारण वार्ड में इलाजरत मरीजों की जान को खतरा है. वहां काम करने वाले कर्मी भी भयभीत रहते हैं. काम के दौरान छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से दो बार अफरा-तफरी की स्थिति बन चुकी है. टीबी वार्ड के कैंपस में ही डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी हुई है. यहां टीबी के मरीज भी बड़ी संख्या में इलाज कराने आते हैं. लिहाजा, कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है. हाल के दिनों में छज्जा टूटकर गिरने की शिकायत लगातार मिल रही है. बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व धनबार रेफरल अस्पताल में काम के दौरान प्लास्टर टूट कर गिर चुका है, पर गनीमत थी कि दोनों स्थानों पर कोई अनहोनी नहीं हुई. हालांकि हादसे के बाद कर्मियों ने जमकर हंगामा किया था.

भवन को तोड़कर बनेगी मल्टीपर्पस बिल्डिंग : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का टीबी वार्ड सहित पुराना एएनएम हॉस्टल व एएनएम स्कूल को ध्वस्त कर वहां मल्टी पर्पस बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा, जहां मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. 35 करोड़ की लागत से बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा. इसकी सारी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dinesh-rai-became-gandey-block-president-of-bharatiya-janata-mazdoor-sangh/">गिरिडीह

: दिनेश राय बने भारतीय जनता मजदूर संघ के गांडेय प्रखंड अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही