Search

 
 
 

गिरिडीह : हर दिन जाम की समस्या से शहरवासी परेशान

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गिरिडीह शहर में सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. शहर में कई ऐसे चौक हैं जहां सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक जाम रहती है. काली बाड़ी चौक, अम्बेडकर चौक, सहारा ऑफिस चौक, गद्दी मुहल्ला, मकतपुर चौक, टावर चौक, बरगंडा चौक, तिरंगा चौक और पद्म चौक में हर समय जाम लगी रहती है. जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, कर्मचारियों, राहगीरों समेत अन्य लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाम के आगे यातायात पुलिस भी बेबश ही नज़र आती है. यातायात डीएसपी संजय राणा ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है. जाम से निपटने के लिए बड़ा चौक से गांधी चौक तक सड़क को वन वे किया गया है. बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर जुर्माना ठोका जा रहा है. काली बाड़ी में भी कुछ दूरी तक वन वे किया गया है. लोगों को जल्द जाम से निजात मिलेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=354671&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही