Search

 
 
 

कोयला चोर ने कहा स्पेशल ब्रांच से हूं, फिर साथियों को बुलाकर सीसीएल टीम पर किया हमला

गिरिडीह में कोयला चोरी करने वालों का दुस्साहस बढ़ गया है. कोयला चोरो ने आज (रविवार) को सीसीएल कर्मियों पर हमला कर दिया. सीसीएल कर्मियों के साथ मारपीट की. पुलिस के पहुंचने के बाद ही अपराधी वहां से भागे.
 

Giridih : गिरिडीह जिले में कोयला चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सीसीएलकर्मियों पर हमला कर दिया. यह घटना सीसीएल के गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग की है. घटना रविवार ( 6 जुलाई ) की है.

 

जानकारी के मुताबिक कोयला चोरी करने वाले कुछ लोग सीसीएल के सीपी साइडिंग पर पहुंचे. सीसीएलकर्मियों ने जब उन्हें हटने को बोला तो अपराधियों ने खुद को स्पेशल ब्रांच का स्टाफ बताया. इसके साथ ही उसने अपने साथियों को बुला लिया.

 

कुछ ही देर में कोयला चोरों के कई अन्य साथी वहां पहुंच गए. जिसके बाद सभी ने मिल कर सीसीएल कर्मियों पर हमला कर दिया. सीसीएल कर्मियों के साथ मारपीट की. सीसीएलकर्मियों ने घटना की जानकारी जीएम और पीओ को दी.

 

सीसीएल के अधिकारियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचने के बाद कोयला चोरी के काम में लगे अपराधकर्मी भाग निकले. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही