Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: मांगें पूरी नहीं होने पर रसोईया-संयोजिका सत्ता के खिलाफ करेगी मतदान

Giridih: गिरिडीह विद्यालय रसोईया-संयोजिका संघ की जिला स्तरीय बैठक 1 जून को बेसिक स्कूल में जिलाध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला प्रभारी कैलाश गिरि ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता हुई थी जिसमें शिक्षा मंत्री ने संघ की मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया था. परंतु आज तक मांगें पूरी नहीं की गई. यदि सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है तो डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में हम सत्ता पक्ष के विरोध में मतदान करेंगे. रसोइया संयोजिका साल भर काम करती हैं लेकिन मानदेय सिर्फ 10 माह का ही मिलता है. इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिलाध्यक्ष ने बताया कि रसोइया-संयोजिका को आंगनबाड़ी की तर्ज पर मानदेय देने, पद स्थायी करने, 5 लाख का जीवन बीमा, साल में दो ड्रेस व पेंशन लागू करने की मांग शामिल हैं. मौके पर लीलावती देवी, संजू देवी, तुलिया देवी, कल्याणी देवी, गौरी देवी, भगिया देवी, मीना देवी, जमनी देवी, मोनिका देवी, कौशल्या देवी, मनवा देवी, बचनी देवी, यशोदा देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, मंझली देवी, तुलिया देवी, प्रतिमा देवी, रोहणी देवी, लक्ष्मी देवी, सुनिता देवी, सोनिया देवी, झनवा देवी, गीता देवी, गेंदिया देवी, हलीमा बीबी, सखली देवी, जहरी देवी, आशा देवी, जैनुम खातुन, मनवा देवी आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654944&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : मनरेगा में बीना काम किए हो रही है राशि की निकासी: लोकपाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही