Search

 
 
 

गिरीडीह :  तीन दिनों से लापता मां-बेटे का शव कुएं से बरामद, मायके वालों ने हत्या की जतायी आंशका

 
Giridih :  जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव से तीन दिनों से लापता मां-बेटे का शव कुएं से बरामद किया गया. शव की पहचान देवरी गांव निवासी सोनी देवी (24 वर्षीय) और सुमित (चार वर्षीय) के रूप में हुई है. सोनी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. सोनी देवी के पिता जगदीश यादव ने बताया कि 10 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी देवरी गांव के मंटू यादव के साथ की थी. शादी के बाद मंटू उसकी बेटी सोनी के साथ मारपीट करता था. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-workshop-on-sexual-violence-emphasis-on-respect-for-women-power/">कोडरमा

: सेक्सुअल वाइलेंस पर कार्यशाला, नारी शक्ति के सम्मान पर जोर)

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनी और सुमित बीते शुक्रवार शाम से ही गायब थे. घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन मां-बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया था. लेकिन प्रकाश यादव के परिवार के सदस्य आज जब अपने कूप पर पानी निकालने गये तो देखा कि महिला और बच्चे का शव पानी में तैर रहा है. प्रकाश यादव ने घटना की जानकारी गांव वालों और देवरी थाना को दी. कुएं में शव मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इधर सूचना पाकर थाना प्रभारी संगम पाठक, एसआई सरोज कुमार मंडल, प्रतीत टोपनो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही