Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : झामुमो स्थापना दिवस को लेकर झंडा मैदान सजधज कर तैयार

Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो का 50 वां स्थापना दिवस 4 मार्च को शहर के झंडा मैदान में मनाया जाएगा. इसके लिए झंडा मैदान सजधज कर तैयार है. स्थापना दिवस को लेकर जिले में व्यापक तैयारी की गई है. आकर्षक मंच बनाया गया है. शहर को पोस्टरों व बैनरो से पाट दिया गया है. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शहर में अलग-अलग जगहों पर 21 तोरणद्वार बनाए गए हैं. तोरण द्वार झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शहीदों के नाम हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आना तय है. वहीं गुरु जी शिबू सोरेन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.

उपायुक्त व विधायक ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

[caption id="attachment_571124" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mla-inspected-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते उपायुक्त व विधायक[/caption] स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लिया. जायजा के बाद डीसी और विधायक ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए. मौके पर अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, डॉ. सुदेश कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महालाल सोरेन, दिलीप मंडल, गौरव कुमार, अभय सिंह, गोपाल शर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570732&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी अंतिम चरण में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही