Search

 
 
 

गिरिडीह : एक साथ जली हत्यारे बेटे और मां की चिता

 

बेंगाबाद की घटना, संपत्ति के लालच ने बेटे को बनाया वृद्ध मां का कातिल

Bengabad (giridih) : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छताबाद में 21 अगस्त सोमवार की शाम एक साथ मां-बेटे की अर्थी उठी. हत्यारे बेटे और मां की चिता धोबन्नी श्मशान घाट पर एक साथ जलाई गई. संपत्ति के लालच ने बेटे को मां का कातिल बना दिया. बेटे ने आवेश में आकर अपनी वृद्ध मां की हत्या तो कर दी, मगर पुलिस गिरफ्तार में आने के बाद हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी. हत्या के दूसरे दिन दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस लोमहर्षक घटना से जहां एक तरफ परिजनों में गम का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ इलाके में हत्यारे बेटे की करतूत पर लोगों में गुस्से का भाव था. लोग 85 वर्षीय वृद्ध  मां की निर्मम हत्या  से मर्माहत थे. ज्ञात हो कि पिछले शनिवार की रात छताबाद निवासी 85 वर्षीय अनपी देवी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप मृतका के संझले बेटे 55 वर्षीय नागों पासी पर लगा था. रविवार को मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचा भी नहीं था कि पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया. मां का शव रात घर में पड़ा रहा. वहीं, सोमवार की रात पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटे नागो पासी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-blood-man-harbans-singh-saluja-honored-by-the-organization/">बोकारो

: ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा को संस्था ने किया सम्मानित  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही