बिहार के बाद अब झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गडर गिरा पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल Giridih : बिहार के बाद अब झारखंड में भी निर्माणाधीन पुल गिरने की खबर सामने आ रही है. मामला गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है. यहां फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क में भेलवाघाटी के डुमरीटोला व कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी बन रहा पुल मॉनसून की पहली बारिश नहीं झेल पाया. जोरदार बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण निर्माणधीन पुल का गडर टूटकर गिर गया. साथ ही एक पिलर भी टेढ़ा हो गया. जानकारी के अनुसार, 5.5 करोड़ की लागत से ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन इस पुल का निर्माण करवा रही थी. इधर पुल का गडर टूटकर गिरने से लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
गिरिडीह : मॉनसून की पहली बारिश में ही टूटा निर्माणाधीन पुल का गडर
Last Updated: Jul 20, 2024 12:00 AM (IST)