Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा जल नल योजना में गड़बड़ी का मुद्दा

Giridih : गांडेय प्रखंड कार्यालय भवन स्थित सभागार में 21 सितंबर को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जल नल योजना में गड़बड़ी का मामला छाया रहा. इसके अलावा गांडेय के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुलेश्वर दास पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन के नाम पर एक छात्रा से 7 से 8 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया. प्रमुख राजकुमार पाठक ने बताया कि जल नल योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायत मिल रही है. विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है. सर्व सम्मति से जल नल योजना की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया गया. गठित कमिटी में प्रमुख, उपप्रमुख, बीडीओ, संबंधित पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता को रखा गया है. योजना की जांच के बाद संवेदक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखा जायेगा. राजकुमार पाठक ने बताया कि गांडेय के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाया गया है. बैठक में भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुलेश्वर दास अनुपस्थित रहे हैं. बैठक में बीडीओ विजय कुमार, सीओ सफी आलम, उपप्रमुख किशोर मुर्मू, मधुबाला देवी, भोला मंडल, विधायक प्रतिनिधि महालाल सोरेन, गुलाब मंडल, विपुल चौधरी सहित कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-bjp-burns-effigy-of-chief-minister-hemant-soren-against-dhibra-closure/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ढ़िबरा बंद होने के ख़िलाफ़ भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही