Search

 
 
 

गिरिडीह : देश का कानून भाजपा के लिए नहीं है – दीपंकर भट्टाचार्य

 
भाकपा माले का आजादी बचाओ, संविधान बचाओ मार्च संपन्न
Dhanwar (Giridih) : भाकपा माले की ओर से आजादी बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन को लेकर निकाला गया आजादी मार्च का धनवार प्रखंड के हटिया मैदान में 14 अगस्त को समापन हो गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश का कानून भाजपा के लिए नहीं है. जो भी कानून है वह गरीबों के लिए और विरोधियों के लिए है. भाजपा के लोग कानून से ऊपर हो गए हैं. महाराष्ट्र में कहते हैं कि एक नेता भ्रष्टाचारी है और 2 दिन के बाद उनकी राग बदल जाती है. इस नाजुक वक्त पर मजबूत व बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र इकाई होती थी. लेकिन मोदी सरकार जो कानून ला रही है, उससे चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था भी सरकारी संस्था बनकर रह जाएगी.

2024 का चुनाव अंतिम मौका होगा

भाकपा माले नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 का चुनाव आपके पास अंतिम मौका होगा. जिस प्रकार अपने विधानसभा चुनाव में रघुवर मुक्त झारखंड किया उसी प्रकार 2024 में हिंदुस्तान को मोदी सरकार से मुक्त करना होगा. इंडिया गठबंधन को मजबूत कीजिए. कहा कि गठबंधन में अलग-अलग पाटियां हैं, अलग-अलग विचारधाराएं हैं लेकिन गठबंधन को मजबूत करना है. मणिपुर की घटना से पूरा देश मर्माहट  है. यह राज जो चल रहा है वह बर्बादी का है. लोगों में नफरत और विभाजन करने वाला है इससे बचना है.

विधायक ने मणिपुर की घटना पर जताया आक्रोश

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि अबकी बार बदलाव की साल होगी. वर्ष 2024 भाजपा हटाओ, देश बचाओ का वर्ष होगा. जयंती चौधरी ने कहा कि सरकार जहां आजादी की अमृत उत्सव मना रही है, वहीं  महिलाओं सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है. मणिपुर में जो महिलाओं के साथ हुआ वह इस देश को पीछे की ओर ले जाने वाली घटना है. मौके पर कयूम अंसारी, इंद्रदेव यादव, सुभाष यादव, बालेश्वर यादव, पिंकी भारती, उमेश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730419&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह में आन बान शान के साथ निकाली तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही