Search

 
 
 

गिरिडीह : इसरी बाजार राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़ मुकुट समेत कीमती सामान की चोरी

 
Dumari (Giridih) : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित श्रीराधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर चोरों ने मुकुट समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना गुरुवार रात की बताई जाती है. शुक्रवार की सुबह मंदिर के पुजारी सह विहिप के गिरिडीह जिला धर्माचार्य श्रीकांत उपाध्याय ठाकुर जी की पूजा करने गर्भगृह की ओर बढ़े, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. अंदर राधारानी व भगवान कृष्ण के मुकुट समेत अन्य कीमती सामान गायब थे. कुछ सामान बिखरे पड़े थे. पुजारी ने इसकी सूचना मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों व निमियाघाट थाना को दी. सूचना मिलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई. चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसरी बाजार का प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर पारसनाथ स्टेशन रोड में स्थित है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर भवन से लगे पनसोखा का निर्माण कराया जा रहा था, जिसमें आठ-दस मजदूर पिछले कई दिनों से कार्यरत थे. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-champai-soren-reached-pakur-will-participate-in-rahul-gandhis-nyaya-yatra/">मुख्यमंत्री

चंपई सोरेन पहुंचे पाकुड़, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में लेंगे भाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही