Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नर्सिंग होम का कचरा खुले में फेंके जाने पर माले ने जताया ऐतराज

Giridih : पचंबा थाना क्षेत्र में दो नर्सिंग होम का कचरा खुले में फेंके में फेंके जाने पर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा व राजेश यादव ने आपत्ति जताई है. दोनों नेताओं ने नर्सिंग होम संचालकों से बातचीत कर खुले में कचरा नहीं फेंकने का आगाह किया. दोनों नेताओं ने कहा कि खुले में कचरा फेंका जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम दोनों नर्सिंग होम संचालकों से बातचीत कर कचरा निस्तारण पर रोक लगाए. रोक नहीं लगाए जाने पर भाकपा माले आंदोलन छेड़ेगी. इसके लिए दोनों संचालकों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है. मौके पर इरशाद, रवि कुमार सिंह, शाहनवाज अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.

माले नेता के समक्ष कुआं धंसने का मामला उठाया

[caption id="attachment_525183" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/cpiml-in-giridih-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> धंसा हुआ कुआं[/caption] बेंगाबाद प्रखंड के तेलोनरी पंचायत अंतर्गत बुढ़ियाढ़ाको गांव में धंसे कुआं का मरम्मत नहीं होने से करीब 10 एकड़ खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है. विगत साल बारिश में इसका बड़ा हिस्सा धंस गया. कुआं में मलवा भर गया है. भाकपा माले नेता राजेश यादव के समक्ष इस गांव के किसानों ने यह मामला उठाया. माले नेता ने किसानों से कहा कि कुआं मरम्मत के लिए जिला प्रशासन समेत स्थानीय जन प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=524514&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही