Giridih: गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू 14 जून को पूर्व मुखिया उषा देवी के आवास पहुंच परिजनों को सांत्वना दी. विदित हो कि दो दिनों पूर्व सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान पूर्व मुखिया उषा देवी के नौ परिजन डूब गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया पर हादसे में पूर्व मुखिया की 15 वर्षीय बेटी और 25 वर्षीय भांजे की डूबकर मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही बुधवार की सुबह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पूर्व मुखिया के अलकापुरी स्थित आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. मौके पर विधायक ने कहा कि ऐसे हादसे के बाद जुबा बंद हो जाती है. यह ऐसी दुखद घटना है जिसका केवल एहसास किया जा सकता है. विदित हो कि पूर्व मुखिया के पति संदीप राणा वर्षो तक पत्रकारिता से जुड़े रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668294&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : ससुराल से लौट युवक ने फांसी लगा दी जान [wpse_comments_template]
गिरिडीह : सुल्तानगंज गंगा स्नान हादसे के पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना
Leave a Comment