Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : यूपीएससी में सफल श्रुति के स्वागत के लिए उमड़ा मुहल्ला

Giridih: यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने वाली श्रुति कुमारी का 03 जून को गिरिडीह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि मूल रूप से गिरिडीह के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाली श्रुति के माता-पिता फिलहाल बोकारो में रहते हैं. यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के बाद श्रुति पहली बार गिरिडीह लौटी है. बोकारो से गिरिडीह पहुंचते ही स्वर्ण चित्र मंदिर के पास मोहल्ला वासियों ने गाजे बाजे के साथ श्रुति और उनके परिजनों का शानदार स्वागत किया. श्रुति व उनके परिजन प्रमांशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, महेश्वर मोदी, पप्पू मोदी, अंजू मोदी, प्रेरणा अग्रवाल और स्पर्श अग्रवाल को महिलाओं ने बुके देकर व फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया. इसके बाद सभी ने स्वर्ण चित्र मंदिर मोड़ से लेकर उसके आवास तक पहुंचे. रास्ते में श्रुति ने दुर्गा मंडप, हनुमान मंदिर व शिव मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. अपने मोहल्ले की बिटिया के स्वागत के लिए पूरा शास्त्री नगर खुशी से उमड़ पड़ा था. मौके पर पप्पू मोदी, सुनील भूषण, दीपक अग्रवाल, सुरेश साव, अमर सिन्हा, कमलनयन सिंह, ओम प्रकाश मंडल, मिथिलेश कुमार, शंकर पांडेय, विश्वनाथ मंडल, शिशिर, रंजय बरदियार, प्रवीण सिन्हा, अरुण कुमार, पपिन्द्र कुमार, जितेंद्र गुप्ता, सुजय गुप्ता, मुकेश यादव, राजकमल, राजेश सिन्हा, रितेश सर्राफ आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656473&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपू में मारी टक्कर, एक की मौत कई घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही