Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : देश में गांधी व गोड्से विचारधारा में चल रहा संघर्ष- अविनाश पांडे

Giridih : नगर भवन में 13 अप्रैल को आयोजित कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में गोड्से और गांधी विचारधारा में संघर्ष चल रहा है. इस समय देश में असमंजस की स्थिति है. केंद्र की गलत नीतियों का असर देश में दिखने लगा है. कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ देश की जनता के बदौलत वर्षों संघर्ष कर उसे सफल बनाया. महात्मा गांधी ने सत्याग्रह कर अंग्रेजी हुकूमत की दांत खट्टे कर दिए. राहुल गांधी भी केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. राहुल गांधी के संघर्ष में आम जनों की भागीदारी अहम है. उन्होंने कहा कि सत्ता के खिलाफ आवाज उठाना लोकतंत्र की आत्मा है. झूठे जुमले के भरोसे अब मोदी का साम्राज्य कायम नहीं रहेगा. जब तक देश में कांग्रेस रहेगी तब तक मोदी की मंशा पूरी नहीं होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने हाथों में तिरंगा लेकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया.

संकट के दौर से गुजर रहा देश- राजेश ठाकुर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है. बाबा साहब के संविधान को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी लोगों को मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं. भाजपा के कार्यकाल में आम लोगों को मुहैया किए गए आवास छीना जा रहा है. राहुल गांधी का परिवार बलिदानी है. हिंडेनवर्ग रिपोर्ट के बाद राहुल ने सिर्फ इतना पूछा कि अडाणी के साथ मोदी का रिश्ता क्या है? इसी बात पर तिलमिलाए मोदी ने बदले की भावना की इंतहा कर दी.

देश में विकट स्थिति- बन्ना गुप्ता

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश में विकट परिस्थिति पैदा हो गई है. लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त कर एकाधिपत्य कायम करने की कोशिश की जा रही है. भावनात्मक नारों के सहारे सत्ता पर ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहा जा सकता. कांग्रेस अजर अमर है. देश पर जब भी संकट आया कांग्रेस ने बढ़कर अगुवाई की. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष एकजुट हो रही है. देश के मान सम्मान पर आघात होगा तो मूकदर्शक बनकर नहीं रहूंगा. यात्रा को कुमार गौरव, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. मंच संचालन सतीश केडिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की. मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा, नवीन चौरसिया, आनंद कुमार वर्मा, डॉ. मंजू कुमारी, नरेश वर्मा, चंद्रशेखर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607071&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : जंगल में महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर जंगली भालू ने किया हमला, घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही