Search

गिरिडीह : हेमंत सोरेन सरकार में तेज हुई विकास की गति - सरफराज

जेएमएम विधायक डॉ सरफराज अहमद ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

Gandey(Giridih) : झामुमो विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विकास की गति काफी तेज हुई है. सुदूरवर्ती गांव में भी विकास योजनाएं दिखाई दे रही है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना हेमंत सोरेन सरकार का लक्ष्य है. उक्त बातें उन्होंने गांडेय प्रखंड में तीन स्थानों पर आयोजित शिलान्यास समारोह में कही. कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पुल पुलिया और सड़क का निर्माण करवा रही है. इससे ग्रामीणों को प्रखंड और जिला मुख्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी. इससे पूर्व उन्होंने करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़क व एक पुलिया का शिलान्यास किया. इसमें पंडरिया से परसाटांड़ तक सड़क निर्माण, मनकडीहा से नामनिया तक सड़क निर्माण कार्य व कमजोरी में पुलिया निर्माण कार्य शामिल है. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुखिया अकबर अंसारी, ध्रुवदेव पंडित, मो कलाम, मो मकसूद, मो सत्तार, इनामुल हक, गोपिन मुर्मू, गुलाब मंडल, हरि मंडल, प्रकाश यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-stadium-to-be-built-in-tisri-and-dhanwar-ranchi-team-inspected/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी व धनवार में बनेगा स्टेडियम, रांची की टीम ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp