Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं बन सकी सड़क

Dhanwar (Giridih). धनवार थाना क्षेत्र के डोरंडा में संवेदक और आरईओ की लापरवाही से बीते 15 वर्षों से राष्ट्रीय मार्ग डोरंडा भाया मरपोका दुखहरवा सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. 03 वर्ष पूर्व ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर धनवार बीडीओ, डीसी, सीएम आदि को आवेदन देकर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग डोरंडा से नावाआहार, सबलाडीह, तेलोडीह, पचरुखी होते हुए दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है. इसका निर्माण 2008 में शुरू हुआ था. ग्रामीणों ने कई बार निजी खर्च कर इसकी मरम्मत करायी लेकिन स्थिति पहले जैसी हो गई है. पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि संवेदक और विभाग की अनदेखी का परिणाम है कि 15 वर्ष के बाद भी इस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है. श्रीकांत सिंह, समाजसेवी राजू पांडे, कामदेव पांडे, विजय कुशवाहा, सुभाष वर्मा आदि ने इस सड़क के निर्माण की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660702&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक सुदिव्य ने किया पीरटांड़ का दौरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही