Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : घाटाडीह गांव के टूटे घर में पड़ा मिला वृद्ध का सड़ा-गला शव

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के घाटाडीह गांव की बगल में एक टूटे घर के कमरे से 12 जनवरी को वृद्ध का सड़ा गला शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बोनासिंघा निवासी पोरमे सोरेन के रूप में हुई है. मृतक के पुत्र सुंदर हांसदा ने बताया कि उसके पिता एक जनवरी को एक रिश्तेदार के यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोड़ा पहाड़ी गए थे और वहां से लौट कर नहीं आए. घाटाडीह स्थित टूटे हुए मकान से कल से ही काफी बदबू आ रही थी. आज सुबह देखा तो वहां शव पड़ा हुआ था. कपड़ों से मृतक की पहचान परिजनों ने की है. पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि उसके पिता मौसी के घर गए थे, लेकिन घाटाडीह में शव मिलना समझ से परे हैं. पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करे, तभी सच्चाई सामने आ सकेगी. पीरटांड़ थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जरूरत पड़ी तो मृतक के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी. टूटे और बंद पड़े घर से वृद्ध का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है. यह भी पढ़ें : निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-co-stopped-the-construction-workers-by-filling-the-pond/">निरसा:

सीओ ने तालाब भरकर निर्माण कार्य करनेवालों को रोका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही