Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कबरीमाद मांइस के सुरक्षाकर्मी को अपराधियों ने पीटा, मोबाइल भी छीना

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित कबरीमाद मांइस में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ अपराधियों ने मारपीट की है. मारपीट में सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले की जानकारी परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह को दी गई. जिसके बाद सीसीएल सुरक्षा गश्ती दल को भेजा गया. वहीं सूचना मुफ्फसिल पुलिस को भी दी गई. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनय राम ने अधिकारी व जवानों को घटनास्थल पर भेजा और मामले की जांच में जुट गयी. हालांकि सीसीएल सुरक्षा बल व पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी भाग गये थे. पढ़ें - जेडीयू">https://lagatar.in/jdu-can-break-alliance-with-bjp-nitish-kumar-preparing-to-form-government-with-rjd-congress/">जेडीयू

तोड़ सकता है BJP से गठबंधन! आरजेडी, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में नीतीश कुमार
इसे भी पढ़ें - हल्की">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-slight-increase-sensex-rose-145-points-selling-in-banking-and-financial-sector/">हल्की

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 145 अंक चढ़ा, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में बिकवाली

खदान भरे जाने से माफिया नाराज हैं

जानकारी के मुताबिक नाइट ड्यूटी में होम गार्ड प्रीतम यादव व रेवत मंडल की तैनाती थी. दोनों ड्यूटी पर थे इसी दौरान 15-20 की संख्या में अपराधी आ पहुंचे. पहुंचते ही अपराधियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी. अपराधियों ने  लाठियों से खूब पिटाई की. बाद में मोबाइल भी छीन लिया. इधर कहा जा रहा है कि माइंस के आसपास के इलाके में संचालित कोयला के अवैध खदान को लगातार भरा जा रहा है. इससे भी कुछ माफिया नाराज चल रहे हैं. प्रशासन इस हमले को इससे भी जोड़कर देख रही है. इसे भी पढ़ें - श्रीलंका">https://lagatar.in/bangladesh-on-the-way-to-sri-lanka-petrol-price-doubled-people-on-the-road/">श्रीलंका

की राह पर बांग्लादेश! पेट्रोल की कीमत दोगुनी, सड़क पर उतरे लोग [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही