Search

 
 
 

गिरिडीह : असामाजिक तत्वों की हरकतों से परेशान हैं कॉलेज मोड़ के दुकानदार

 
Giridih : गिरिडीह कॉलेज मोड़ के पास स्थित दुकानदार असामाजिक तत्वों की हरकतों से परेशान हैं. 1 अगस्त को भाकपा माले नेताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ दुकानदारों ने कॉलेज मोड़ स्थित मंदिर में बैठक की. दुकानदारों ने कहा कि असमाजिक तत्व हमलोगों को जब-तब परेशान करते हैं. असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाना जरूरी है. असामाजिक तत्वों को अपनी हरकतों से बाज नहीं आ पर दुकानदार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. दुकानदारों को पुलिस से भी शिकायत है. दुकानदारों का कहना है कि असमाजिक तत्वों की हरकतों पर रोक लगाने के लिए थाने में भी शिकायत की गई. पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की. भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि असमाजिक तत्वों का हरकत नहीं रुकने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा. दुकानदारों ने वहां से शराब दुकानों को भी हटाने की मांग की. बैठक में भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा, स्थानीय वार्ड कमिश्नर अशोक राम, पूर्व मुखिया संजय यादव, समाजसेवी गोविंद समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=377047&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चैताडीह में 98 लाख की लागत से बनेगा डीआईईसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही