Search

 
 
 

गिरिडीह : निगम कर्मियों की हड़ताल से हालात हो रहे बदतर

 
Suresh Singh / Abhay Verma Giridih : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के 26 सितंबर को सात दिन हो गये. साफ सफाई कार्य पूरी तरह से प्रभावित है. सभी जगह पर कचरा जमा हो गया है. पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सफाई नहीं होने के कारण अब कचरे के ढेर से अब दुर्गंध आने लगी है. जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल 150 बड़े डिब्बे रखे गये है. जिसमें कचरा रखा जाता है. सारे डिब्बे पूरी तरह भर चुके हैं और कूड़ा बाहर बिखरा पड़ा हुआ है. सात दिनों से कचड़े का उठाव नही होने से लोग काफी परेशान है. कचड़े के ढेर से आ रही दुर्गंध से बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है. इस बीच शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का भी आगमन हो चुका है. अगर को शहर में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो हालात बिगड़ेंगे. गंदगी से परेशान लोगों का सब्र कभी भी जवाब दे सकता है. शहर के ही कुछ ऐसे डर्टी स्पॉट की हमने पड़ताल की है. [caption id="attachment_430468" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/garbage-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> शहर में सड़क पर पसरी गंदगी और कूड़े का ढ़ेर[/caption]

डर्टी स्पॉट 1

शहर के न्यू बरगंडा में तीन जगह पर गंदगी जमा है. पिछले कई दिनों से गंदगी जमा होने के कारण कचड़े के ढेर से दुर्गंध आ रही हैं. इससे आम लोग काफी परेशान है.

डर्टी स्पॉट 2

शहर के मकतपुर चौक पर करीब छह स्थानों पर कचड़े का ढेर लगा हुआ है. गंदगी के निष्पादन की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है.

डर्टी स्पॉट 3

डीडीसी शशि भूषण मेहरा के आवास के बाहर भी गंदगी जमा है. पिछले सात दिनों से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है.

डर्टी स्पॉट 4

शहर के कचहरी चौक पर चारों तरफ कूड़ा और कचरा फैला हुआ है. इसके निष्पादन की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है.

सभी दे रहे आश्वासन

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू इस मामले को लेकर राज्य सरकार से बात करेंगे. नगर निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि विधायक सभी दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान लोगों की समस्यायों से भी अवगत हो रहे हैं. झमुमो नगर निगम क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ी है. वहीं नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि हड़ताल से व्यवस्था प्रभावित हुई हैं. इसे लेकर आवश्यक दिशा में पहल की जा रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-shardiya-navratri-begins-first-form-worshiped-in-durga-mandaps/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शारदीय नवरात्र शुरू, दुर्गा मंडपों में की गई पहले स्वरूप की पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही