Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : देश में शुरू से तेज आर्थिक विकास होने पर स्थिति अलग होती- वसुंधरा

पत्रकारों के सवालों पर कन्नी काट गईं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री
Giridih : केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी इन दिनों लोकसभा व विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम कर रही है. इसी कडी में 15 जून को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गिरिडीह पहुंची. प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने 25 मिनट तक सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाती रहीं. पत्रकारों के सवालों पर कन्नी काट गईं. जाते-जाते सिर्फ इतना कहा कि आज जवाब देने नहीं केवल मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आई हूं. वसुंधरा राजे ने कहा कि शुरू से ही देश में तेज आर्थिक विकास हुआ होता तो आज की तारीख में भारत की स्थिति अलग होती. देश के अविकसित जिले को विकसित श्रेणी में लाने के लिए पीएम मोदी ने देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला घोषित किया है, जिनमें झारखंड के भी 19 जिले शामिल हैं. मोदी सरकार के 9 वर्षीय कार्यकाल में देश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तरक्की की है. सुशासन के कारण देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. देश में रेल और सड़क परिवहन के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं. इन 9 वर्षों के दरम्यान झारखंड में रांची और जमशेदपुर के बाद देवघर, दुमका और बोकारो में एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है. पीएम मोदी नारों में विश्वास नहीं करते. योजनाओं को धरातल पर उतारने में यकीन करते हैं. मोदी सरकार ने गरीबों के लिए पक्का मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, अयोध्या में भव्य राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं. प्रेस कांफ्रेस में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार की कार्यशैली से आम लोगों को परेशानी हो रही है. केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को दिए गए फंड का बेहतर इस्तेमाल नहीं हो रहा है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा नेता राकेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668308&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सुल्तानगंज गंगा स्नान हादसे के पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही