Search

 
 
 

गिरिडीह : सूखे की स्थिति पर राज्य सरकार चुप्पी साध रखी है- पवन साव

 
Giridih : जिले को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर जिला बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 6 अगस्त को टावर चौक पर धऱना दिया. इसका आह्वान प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा ने किया था. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साव ने कहा कि इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण धानरोपणी नहीं हो पाई है. धान के बिचड़े सूखते जा रहे हैं. सावन का महीना खत्म होने वाला है, खेत खाली पड़ा है. सूखे की स्थिति पर राज्य सरकार चुप्पी साध रखी है. स्थिति को देखते हुए राज्य के साथ-साथ जिले को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाए. बीजेपी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है. इस सरकार के शासन काल में राज्य की जनता ठगा महसूस कर रही है. किसान मानसून की दगाबाजी से परेशान हैं. राज्य सरकार मूक दर्शक बनी हुई है. किसान मोर्चा के गिरिडीह जिला प्रभारी संजीव मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून सत्र के दौरान भी किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया. धरना देने वालों में देवनाथ राणा, सुरेश साव, अनूप सिन्हा, सुभाष सिन्हा, रंजीत राय, एजाज अहमद समेत मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380318&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही