Giridih : आरओबी निरीक्षण के लिए रांची से आई कंसल्टेंट टीम के इंजीनियरों ने 11 मार्च को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ झरियागादी में बनने वाले ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस संबंध में इंजीनियरों ने बताया कि ओवर ब्रिज बनने से इसके दोनों ओर रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा. ब्रिज की लंबाई लगभग 66 मीटर रहेगी. दोनों तरफ अलग से 18 मीटर अप्रोच कर्व बनाया जाएगा. इसका प्राक्कलन जल्द तैयार किया जाएगा. विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने निरीक्षण के बाद कहा कि जल्द ओवर ब्रिज का डीपीआर तैयार किया जाएगा. मौके पर संजय झा, प्रवेश कुमार सोनू, धीरेंद्र कुमार, संजय सिंह,राजू यादव,रॉकी सिंह, अभय सिंह, गोपाल राणा,चंदू यादव, रूपेश रजक, रवि कुमार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह
भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत [wpse_comments_template]
गिरिडीह : झरियागादी में बनने वाले ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का टीम ने किया निरीक्षण

Leave a Comment