Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्यस्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह की टीम पूर्वी सिंहभूम रवाना

 
Giridih : 22 वीं झारखंड राज्य सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह जिले की चार सदस्यीय टीम 19 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम के लिए रवाना हुई. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 20-21 अगस्त को प्रतियोगिता का आयोजन चक्रधरपुर में किया जाएगा. खिलाड़ियों में अंजलि कुमारी, निशा कुमारी, सूर्यदीप कुमार और कोच रोहित राय शामिल हैं. प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से करीब चार सौ खिलाड़ी भाग लेंगे. गिरिडीह के तीनों खिलाड़ी इससे पूर्व भी कई पदक जीत चुके हैं. इस प्रतियोगिता के माध्यम से सितंबर में गुजरात में होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन किया जाएगा. गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय, पंकज कुमार और राजकुमार ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=392142&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रायशुमारी व शॉर्टलिस्ट के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के दो दावेदार आमने-सामने [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही