Search

 
 
 

गिरिडीह : हेमंत सोरेन को सत्ता से उखाड़ने की शुरुआत डुमरी से होगी- मरांडी

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में नावाडीह व डुमरी में की सभा

Nawadih/ Dumri : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की शुरुआत डुमरी विधानसभा उपचुनाव से होगी. वह 22 अगस्त मंगलवार को बोकारो जिले के नावाडीह व गरिडीह जिले के डुमरी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. नावाडीह के बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित सभा उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सत्ता को उखाड़ फेंकना होगा. इसकी शुरुआत डुमरी से ही करनी होगी. डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर राज्य की जनता की नजर है. हेमंत सरकार में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार व आपराधियों का बोलबाला है.
इससे पूर्व भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने मरांडी को झारखंडी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया. सभा को राज्यसभा सदस्य अदित्य साहू, गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय, रवींद्र कुमार पाण्डेय, गोमिया विधायक लम्बोदर महतो, पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, योगेश्वर प्रसाद बाटुल, नागेंद्र महतो, छत्रुराम महतो आदि ने भी संबोधित किया ।

गठबंधन सरकार के रहते राज्य की जनता सुरक्षित नहीं है

[caption id="attachment_737351" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/babulal-chand.-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> डुमरी में बाबूलाल मरांडी व चंद्रप्रकाश चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता[/caption]
इधर, गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के धावाटांड़ में एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की वर्तमान गठबंधन सरकार के रहते प्रदेश के लोग सुरक्षित नहीं हैं. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर केस दर्ज कर प्रताड़ित किया जाता है. सरकार ने पुलिस प्रशासन को वसूली में लगा रखा है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है. उन्होने लोगों से डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी को भारी मतों से विजयी बनाकर हेमंत सरकार की विदायी की शुरुआत करने की अपीलकी. सभा को सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, डुमरी विधानसभा प्रभारी आदित्य साहू, पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय, रवीन्द्र राय, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, विधायक लंबोदर महतो, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, प्रशांत जायसवाल, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे आदि ने संबोधित किया.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-funeral-pyre-of-the-murdered-son-and-mother-burnt-together/">गिरिडीह

: एक साथ जली हत्यारे बेटे और मां की चिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही