Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शादी समारोह में जा रहा वाहन नदी में गिरा, दर्जनों घायल

Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर में 12 जून की देररात शादी समारोह में जा रहा एक टाटा विंगर वाहन नदी में पलट गया. हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए. सड़क खराब होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई और सभी सवार घायल हो गए. हांलाकि नदी में कम पानी होने के कारण बड़ी घटना टल गई. इस खबर पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पीरटांड़ पहुंचाया. लेकिन यहां डॉक्टर नहीं रहने से घायलों का मुक्कमल इलाज नहीं हो पाया. हालांकि आंशिक रुप से घायलों का जैसे- तैसे इलाज किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में दिनेश महतो, किरण कुमारी, चिंता देवी, रोहिणी देवी, सावित्री देवी, पूजा देवी, प्यासी देवी, सावित्री देवी, पंकज महतो, नेहा कुमारी, अर्जुन कुमार, कृष्णा कुमार, घायल हैं. ये सभी जयनगर के रहने वाले है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667201&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : बाल श्रमिक मुक्त देश का निर्माण हो: सुरेंद्र पंडित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही