Search

गिरिडीह : गोवंश की चोरी करने आए तस्कर की ग्रामीणों ने की धुनाई

Giridih : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जशपुर गांव में सोमवार 22 मई की देर रात दो गाड़ियों में पांच तस्कर गोवंश की तस्करी के लिए पहुंचे थे. गोवंश की चोरी कर वाहन में लादकर भागने के क्रम में स्कार्पियो पलट गयी. जिससे एक तस्कर जमाल अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस को सौंप दिया. जबकि बाकि तस्कर ग्रामीणों को हथियार का भय दिखाकर फरार होने में सफल रहे. फरार हुए गोवंश तस्करों में जामताड़ा के नारायणपुर, अहिलापुर थाना के ताजमुल अंसारी, इम्तियाज अंसारी और लखनुडीह गांव निवासी, मनीर अंसारी, असगर अंसारी शामिल है. जबकि ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा गोवंश तस्कर जमाल अंसारी भी जामत्ताड़ा नारायणपुर का ही रहने वाला है. ग्रामीणों ने जब आरोपी जमाल से पूछताछ किया तो मामला सामने आया. उसने बताया कि वो अपने चार अन्य साथियों के साथ गोवंश की चोरी करने आया था. उन्हें बंगाल से बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिला था. लिहाजा, इसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए वो पांचों तस्कर पिछले कई दिनों से जशपुर गांव का भ्रमण कर रहे थे. इसी क्रम में सोमवार की देर रात चोरी करने के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और जमकर धुनाई कर दी. यह">https://lagatar.in/gawan-hearing-the-context-of-shri-krishna-sudama-in-bhagwat-katha-the-listeners-were-overwhelmed/">यह

भी पढ़ें : गावां : भागवत कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp