Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मौसम ने ली अंगड़ाई, झमाझम बारिश राहत लेकर आई

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह (Giridih) जिले के प्रखंडों में शुक्रवार 27 मई की  दोपहर के बाद तेज बारिश हुई. बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. आज दोपहर तक धूप काफी तेज थी. लोग गर्मी से परेशान थे. दोपहर बाद करीब तीस मिनट से ज्यादा देर तक बारिश हुई. इस बारिश से जेठुआ फसल और बागवानी के पौधों को भारी फायदा हुआ है. बेंगाबाद प्रखंड के कंदवागडहा के युवा किसान विजय वर्मा कहते हैं कि तेज धूप के कारण जेठुवा फसल मुरझा गई थी. सिंचाई के बाद भी उन्हें बहुत देर तक हरा-भरा नहीं रखा जा सकता था. बारिश से फसल में नई जान आ गई है.

  मुरझा रहे थे पौधे, अब आई नयी जान

उन्होंने बताया कि कई महीनों से तेज धूप के कारण बागवानी के तहत आम, अमरूद, पपीता, नीबू, लीची आदि के पौधे मुरझाने लगे थे. इन पौधों की जड़ पास पानी जमा होना जरूरी है. अब ये पौधे हरे-भरे हो जाएंगे. अभिव्यक्ति फाउंडेशन के समन्वयक भीम प्रसाद सिंह ने भी बताया कि गर्मी के इस मौसम में अच्छी बारिश होने से फल वाले पेड़ पौधों को काफी लाभ होता है. पेड़ में लगा फल मजबूत होता है. हवा में फल टूट कर नहीं गिरता है. जेठुवा फसलों में लगा फूल और छोटा-छोटा फल टूटता नहीं है. उन्होंने बताया कि अभी रोहिणी नक्षत्र चल रहा है. इस वक्त किसान अपने खेतों में धान का बीज बोते हैं. जमीन में नमी नहीं होने के कारण किसान परेशान थे. अब बारिश से खेतों में भरपूर नमी आ गई है. अब किसान खेतों की जुताई कर बीज लगा सकेंगे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-voting-is-being-done-at-986-polling-stations-in-the-last-phase-of-panchayat-elections/">गिरिडीह

: पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 986 मतदान केंद्रों पर हो रही है वोटिंग [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही