Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : महुआ चुनने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, देवरानी गंभीर

Giridih : डुमरी थाना अंतर्गत पिपराडीह गांव के बजरंगबली मंदिर के सामने मंगलवार 18 अप्रैल को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार खेमिया देवी अपनी देवरानी पुर्नी देवी के साथ पास के जंगल में महुआ चुनने जा रही थी. इसी बीच तेज़ रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने दोनों को ज़ोरदार टक्कर मार दिया. घटनास्थल पर ही खेमिया देवी की मौत हो गई. जबकि महुआ चुनने साथ जा रही उनकी देवरानी पुर्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल पुर्नी देवी को डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया. इधर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद खेमिया देवी का शव परिजनों को सौंप दिया गया. वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है. घटना की जांच डुमरी पुलिस कर रही है. यह">https://lagatar.in/tisri-bike-accident-near-kalwa-river-two-injured-including-passerby-woman/https://lagatar.in/tisri-bike-accident-near-kalwa-river-two-injured-including-passerby-woman/">यह

भी पढ़िये : तिसरी : कलवा नदी के पास बाइक दुर्घटना, राहगीर महिला समेत दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही