Giridih: मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोहनपुर में एक 23 वर्षीय युवक ने 05 जून की सुबह फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार हरी साहू का पुत्र छोटू कुमार साहू प्रतिदिन सुबह चार बजे के करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकलता था. सोमवार की सुबह जब वह कमरे से नहीं निकला तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खुला तो घर वालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के अंदर गए तो सबके होश उड़ गए. घर का चिराग कमरे में फंदे से झूलता नजर आया. सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. जीवन की आस में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पर जांच कर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया. युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658060&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : पति से झगड़कर पत्नी ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]
गिरिडीह : फंदे से झूल कर युवक ने दी जान
Leave a Comment