Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पुराना जेल परिसर के निकट दुर्गा मंदिर में दान पेटी तोड़कर चोरी

Giridih : गिरिडीह शहर में चोरी की घटना में लगातार इजाफा होता जा रहा है. पहले चोर घरों व दुकानों में चोरी करते थे. अब चोरों की निगाह मंदिरों पर है. ताजा मामला झंडा मैदान इलाके में जेल परिसर के निकट स्थित दुर्गा मंदिर से जुड़ा है. इस मंदिर में चोरों ने 17 अप्रैल की देर रात दान पत्र तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की एलसीडी भी साथ लेते गए. मंदिर में लगे माइक को भी तोड़ दिया. मंदिर के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि इस इलाके में रात में अंधेरा पसरा रहता है. इस वजह से चोर आसानी से चोरी कर फरार हो जाते हैं. इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की जरूरत है. मामले की जानकारी पाकर संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610846&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संवेदक के खिलाफ खोला मोर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही