Search

 
 
 

गिरिडीह : नाइट गार्ड को बांधकर जेवर-बर्तन दुकान में चोरी

 
Jamua (Giridih) : जमुआ बाजार में रविवार की रात चोरों ने मनोज ज्वेलर्स नामक आभूषण व बर्तन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान संचालक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि वह रविवार की रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया. रात करीब 3:50 बजे बाजार की देखरेख करने वाले नाइट गार्ड (बहादुर) ने फोन कर दुकान में चोरी होने सूचना दी. सूचना मिलते ही वह परिवार के सदस्यों के साथ दुकान पहुंचा, तो देखा कि शटर का ताला टूटा है. चोरों ने शटर के कुछ हिस्से को उखाड़ दिया था. अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने तिजोरी को तोड़ने की भी कोशिश की थी. चोरों ने शो-केस में रखे करीब 30 हजार रुपये के समान की चोरी की है. गार्ड ने बताया कि 8 की संख्या में आए चोरों ने बाजार परिसर में पहुंचकर उसे (नाइट गार्ड को) बांध दिया और घटना को अंजाम दिया. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. यह भी पढ़ें : बेटी">https://lagatar.in/only-bjp-can-guarantee-daughters-safety/">बेटी

की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती हैः योगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही