Search

 
 
 

गिरिडीह : जेवर दुकान में चोरी, एक लाख नकद समेत जेवरात की चोरी

 
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित पिहरा बाजार स्थित एक जेवर दुकान से एक लाख नकदी समेत 750 ग्राम चांदी के पुराने जेवर की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसान पंचायत के हरिहरपुर निवासी राजेश कुमार शनिवार की रात में अपनी दुकान को बंद कर घर आ गये. रविवार को जब दुकान खोला तो दुकान में रखे एक लाख रुपये व चांदी के जेवर गायब थे. चोर दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. भुक्तभोगी राजेश ने कहा कि दुकान में कमिटी का एक लाख रुपये व 750 ग्राम जेवर था, जिसकी चोरी कर ली गई है. मामले को ले गावां थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही