Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह :  पुराना साईं मंदिर में चोरी, दान पेटी समेत कई सामान ले उड़े चोर

गिरिडीह के पुराना साईं मंदिर में रविवार सुबह चोरी की घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी समेत कई सामान चोरी कर लिया.
Advertisement
Advertisement

Giridih: गिरिडीह के पुराना साईं मंदिर में रविवार सुबह चोरी की घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी समेत कई सामान चोरी कर लिया.

 

Uploaded Image

मंदिर के पंडित ने बताया कि दान पेटी में मौजूद नकदी चोर अपने साथ ले गए. इसके अलावा भगवान शंकर के पास रखा घड़ा, कांसे की थाली, पूजा सामग्री और पंडित जी की साइकिल भी चोरी कर ली गई.

 

 मंदिर के सचिव सुजीत कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पंडित जी ने फोन कर मंदिर में चोरी होने की जानकारी दी.

 

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है. मंदिर प्रबंधन के अनुसार दान पेटी में करीब 10 हजार रुपये होने का अनुमान है.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही