Search

 
 
 

गिरिडीह : लोकल न्यूज़ चैनल के एंकर के घर में चोरी

 
Giridih : दुर्गा पूजा के दौरान चोरों की जमकर चांदी कटी. चोरों ने गिरिडीह के एक लोकल न्यूज़ चैनल के महिला एंकर के घर को निशाना बनाया. शहर के धरियादिह में स्थित एंकर रूपा गुप्ता के घर में यह चोरी की वारदात हुई है. जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा को लेकर वह अपने पति और बच्चों के साथ अष्टमी को जमुआ गई थी. 7 अक्टूबर को जब वह घर लौटी तो घर की खिड़की टूटी हुई देखी. अंदर घर का सारा सामान बिखरा हुआ और अलमारी भी टूटी हुई मिली. रूपा गुप्ता ने बताया कि अलमारी में रखे एक लाख रुपए नकद और आभूषण की चोरी हुई है. उन्होंने चोरी की सूचना नगर थाना को दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. यह">https://lagatar.in/giridih-house-ready-under-pm-awas-yojana-wages-not-paid/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम आवास योजना के तहत मकान बनकर तैयार, मजदूरी का भुगतान नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही