Search

 
 
 

गिरिडीह : बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की चोरी

 
Giridih : गावां थाना क्षेत्र स्थित माल्डा में बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के समानों की चोरी हो गई. मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी पिंटू कुमार और बीपीएम प्रमोद कुमार बर्णवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जांच पड़ताल की. चोरी होने का पता तब चला जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ कर्मी वहां बेड लाने गए. चोरी 65 पीस पंखा, 165 पीस ट्यूबलाइट, पानी मोटर, जेनरेटर पार्ट्स, बेसिन, बाथरूम का गेट और लगभग 50 नल की हुई. चोरों ने पानी टंकी को भी उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे उखाड़ नहीं सके. सभी कमरों के दरवाजे के ताले टूटे मिले. कमरे के अंदर खिड़की के कांच भी टूटा था. मेन गेट का ताला तोड़कर वहीं लटका दिया गया था. चाहरदीवारी के उपर लगे लोहे को भी चोरों ने उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन उखाड़ नहीं सके. थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=518087&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : निलंबित थाना प्रभारी के समर्थन में उतरा पुलिस एसोसिएशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही