Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बंद घर में नगद समेत पांच लाख के संपत्ति की चोरी

Advertisement
Advertisement
Giridih : पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी गांव में 6 सितंबर की रात एक बंद घर में नगद समेत करीब पांच लाख रुपए के संपत्ति की चोरी हुई. चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया. गृह स्वामी का नाम सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी वीरेंद्र कुमार है. गृह स्वामी की पत्नी ज्योति भारती ने पुलिस को बयान दिया कि उनके पति रात्रि ड्यूटी के लिए चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केंद्र गए थे. वह खुद भी घर में नहीं थी. बच्चों को लेकर बोड़ो स्थित अपने भाई के घर गई थी. 7 सितबंर की सुबह बच्चों को स्कूल भेजने घर आई तो दरवाजे का ताला टूटा देखा. कमरे में अलमीरा और ट्रंक टूटा हुआ था. इसमें रखे जेवर, नगद रुपए और अन्य सामान गायब थे. सोना-चांदी के जेवर और नगद रुपए समेत करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति की चोरी हुई. मामले की सूचना पाकर पचंबा थाना पुलिस लखारी गांव पहुंची और घर का मुआयना किया. थाना प्रभारी सौरभ राज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=411031&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ज़िले में घर-घर हो रहा है डेंगू सर्वे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही