Search

 
 
 

गिरिडीह : घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े हजारों की संपत्ति की चोरी

 
Giridih : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पुरनानगर गांव निवासी दर्शन मरांडी के घर 9 सितंबर को दिनदहाड़े चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने करीब चालीस हजार रुपए की संपत्ति चुराए. भुक्तभोगी सुबह 11 बजे घर में ताला बंदकर मवेशी चराने जंगल गया था. शाम में लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर बक्सा का ताला भी टूटा था. उसमें रखे नगद रुपए समेत चांदी के जेवर गायब थे. दर्शन मरांडी ने तत्काल पीरटांड़ थाना को मामले की सूचना दी. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में चोरी की घटना में इजाफा हुआ है. चिरकी, मांझीडीह, पुरनानगर  पांडेयडीह, कठवारा समेत अन्य गांवों में दिनदहाड़े जानवरों की चोरी हो रही है. पीरटांड़ थाना प्रभारी डीलसन बिरुआ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413920&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सीओ पर मनमानी का आरोप, भूस्वामियों का धरना जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही