Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मोतीलेदा में पेयजल की भारी किल्लत, दस हजार की आबादी प्रभावित

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड स्थित मोतीलेदा में बने ग्रामीण पाइप लाइन जलापूर्ति योजना लोगों की प्यास बुझाने में फेल रहा है. विगत 15 दिनों से जलापूर्ति के लिए लगाए गए मशीन खराब है. इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान हैं. मोतीलेदा सहित आसपास के करीब 18 गांवों में पेयजल मुहैया करने को लेकर 22 अप्रैल 2017 को इस योजना की शुरुआत हुई थी. शुरू में यह योजना 8 करोड़ 46 लाख रुपये की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 12 करोड़ के करीब कर दिया गया. इतनी भारी-भरकम राशि खर्च होने के बाद भी यह योजना लोगों की प्यास बुझाने में नकारा साबित हुआ है. योजना पर 12 करोड़ खर्च इस योजना से मोतीलदा, बनगावां, चमरटोली, डोमटोली, कोलहासिंघा, लकठाही, मंझलाटोल, परसाटोल, बरमसिया, खेरोंन, कंदवागडहा, बिजलीबथान, खरबरिया, गोहिया, मूसकट्टा, सिजुआ और मोहनपुर गांव में पानी की सप्लाई होती रही है. मोतीलेदा पंचायत समिति सदस्य मालती देवी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से इन गांवों में पानी की सप्लाई नहीं की गई है. गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं. लोगों की प्यास बुझाने के कोई दूसरा साधन नहीं है. पानी की आपूर्ति बंद होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित हुई है. भाकपा माले नेता राजेश यादव ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई बंद होने से कई गांवों के लोग परेशान हैं. पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने तक टैंक के माध्यम घर-घर पानी पहुंचाया जाए. उन्होंने अविलंब पानी सप्लाई पुन: चालू करने की मांग की है. पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि मशीन के खराब होने से पानी की सप्लाई बाधित है. बहुत जल्द मशीन की मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=284278&action=edit">यह

भी पढें : गिरिडीह : लापता युवक का शव तालाब से बरामद [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही