Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नल-जल योजना में मची है लूट- भाकपा माले

Giridih : एक तरफ नल-जल योजना के नाम पर जमकर लूट मची है. वहीं दूसरी तरफ पानी को लेकर गांवों की स्थिति विकट होती जा रही है. सरकार तथा प्रशासन इस लूट को बंद कर हर घर पानी पहुंचाने की कार्य करे. उक्त बातें भाकपा माले नेता राजेश यादव ने 5 मार्च को झरघट्टा के बैठक में कही. बैठक का आयोजन जनसमस्याओं से अवगत होकर संघर्ष की रणनीति बनाने को लेकर किया गया था. उन्होंने कहा कि नल-जल योजना के नाम पर बोरिंग कर जहां-तहां पाइप गाड़कर छोड़ दिया गया है. गर्मी के मौसम में कुआं सूख जाएगा. जल की समस्या गंभीर हो जाएगी. मौके पर मेहताब अली मिर्जा, मेहंदी हसन, अख्तर अंसारी, ऐकलाल वर्मा, दिलीप ठाकुर, दुखन मियां, अली बक्श मियां, अरविंद ठाकुर, जितेंद्र हेंब्रम, पांचू राय, हदीश मियां, जब्बार मियां, रज्जाक मियां, सलीम मियां, गणेश वर्मा, बुधन बैठा मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=572639&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनवार : प्रखंड प्रमुख ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही