Search

 
 
 

गिरिडीह : शिक्षक के गायब रहने पर उमवि धरवे में हुआ बवाल

 
हाजिरी बना कर स्कूल से गायब हो जाते हैं शिक्षक
Ganwa Giridih. : गावां प्रखंड अंतर्गत उमवि धरवे में शिक्षक के गायब रहने के सवाल पर बवाल हो गया. स्कूल में अव्यवस्था की सूचना पर स्थानीय अभिभावक स्कूल पहुंच गए और शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर की जांच की. मौके पर जुटे लोग प्रभारी प्रधानाध्यापक से शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में पूछताछ करने लगे. प्रभारी प्रधानाध्यापक  ने स्वीकारा कि रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज कर एक शिक्षक विद्यालय से अक्सर गायब हो जाते हैं. रजिस्टर में दीपक सिन्हा की हाजिरी बनी थी, परंतु वे गायब थे. स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय ने बताया कि उन्हें हाल ही में ही प्रधानाचार्य का प्रभार मिला है, लेकिन विद्यालय के सभी कागजात पूर्व के प्रधानाचार्य के पास ही है. प्रधानाचार्य ने बताया कि दीपक सिन्हा सोमवार को विद्यालय पहुंचकर पिछले तीन दिनों की हाजिरी एक ही दिन बना लिए. ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि दीपक सिन्हा हमेशा हाजिरी बना कर  चले जाते हैं. बच्चों को पढ़ाते नहीं है. इसकी शिकायत कई बार संबंधित पदाधिकारी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस बार बीईईओ को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

      शिक्षक को मिली है जान से मारने की धमकी

विद्यालय के अध्यक्ष सीकेन्द्र यादव ने बताया कि दीपक सिन्हा हाजिरी बना कर स्कूल से गायब हो जाते हैं. पूछे जाने पर उल्टा-पुल्टा जवाब देते हैं. इधर शिक्षक दीपक सिन्हा ने बताया कि विद्यालय के बगल में स्थित तालाब में एक बच्चा के डूब जाने से मौत हो गया थी. तब से उसके परिजन लगातार जान से मारने की धमकी देते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680470&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : पदाधिकारी व कर्मी कार्यशैली में सुधार लाएं- विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही