Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मार्च के अंत तक ज़िले में होंगे 115 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

अभय वर्मा Giridih : गिरिडीह ज़िले में मार्च महीने के अंत तक 115 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अस्तित्व में आ जाएंगे. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गिरिडीह के 180 स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील करने का मेगा प्लान तैयार किया गया है. इसे तीन से चार चरणों में किया जाएगा. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया कि 55 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्वीकृति मिल चुकी है और 65 सेंटर का निर्माण अगले वित्तीय वर्ष में किया जाएगा. पूर्व के जर्जर स्वास्थ्य उप केंद्रों को तोड़कर नया बनाया जाएगा. कई केन्द्रों का जीर्णोद्धार कर शुरुआत की जाएगी. फिलहाल 60 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं. [caption id="attachment_555639" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CIVIL-SURGEON-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> ड़ॉ.एसपी मिश्रा, सिविल सर्जन, गिरिडीह[/caption]

            मरीज़ों का रहेगा डिजिटल रिकॉर्ड

सिविल सर्जन ने बताया कि मरीज का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा. वैलनेस सेंटर में तैनात महिला स्टाफ हर गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेगी. आसपास के इलाके में रहने वाले 30 साल से अधिक उम्र के लोगों के बीपी, शुगर व अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी. दवाईयों का भी वितरण किया जाएगा. फिलहाल उप स्वास्थ्य केंद्रों में दो तरह की सुविधाएं दी जा रही है. टीकाकरण और मातृत्व हेल्थ की जांच व इलाज की जाती है. पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में मौसमी बीमारी, टीबी, मलेरिया की जांच की जाएगी.

        जमुआ प्रखंड में होगा सर्वाधिक 9 सेंटर

जिले के जमुआ प्रखंड में सर्वाधिक 9 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा. जानकारी के अनुसार जमुआ प्रखंड में 9, धनवार में 8, गांवा में 6, सरिया में 3, सदर प्रखंड में 6, गाडेय में 3, पीरटांड़ में 4, बगोदर में 2, डूमरी में 2, देवरी में 5, बीरनी में 3 और बेंगाबाद में 4 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-investment-of-insurance-holders-in-lic-is-completely-safe-dharam-prakash/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एलआईसी में बीमा धारकों का निवेश पूरी तरह सुरक्षित : धर्म प्रकाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही