Search

 
 
 

गिरिडीह : घर में चोरी करने घुसे चोर की पीटकर हत्या, जांच जारी

 
Giridih : घर में चोरी करने घुसे चोर की पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के सादी गवारों गांव की है. जहां 31 दिसंबर की देर रात घर में चोरी करने घुसे चोर की पीटकर कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरिया के रहने वाले विनोद चौधरी रूप में हुई है. घटना की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम दलबल के साथ पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें - काबुल">https://lagatar.in/blast-outside-military-airport-in-kabul-news-of-many-people-killed/">काबुल

में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

घर में पशुओं की चोरी करने घुसा था चोर

जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात को आदिवासी बाहुल्य इलाका सादी गंवारों के लोग सोए हुए थे. इसी दौरान बीरालाल टुडू नाम के व्यक्ति के घर के उस कमरे में विनोद घुस गया, जिसमें बकरियां और गाय थी. विनोद बकरियों को खोल रहा था, तभी मवेशी चिल्लाने लगे. मवेशियों की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और शोर मचाने लगे. बीरालाल जिस कमरे में सोया था, उससे बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर से कमरा बंद था. वह अंदर से कमरे के दरवाजे को उखाड़ कर हाथ में तीर धनुष लेकर बाहर निकला. इसी बीच घरवालों ने विनोद पर हमला कर दिया. इस हमले में बीरालाल चोटिल हो गया. इस बीच गांव वाले जुट गए और भाग रहे विनोद को घेर लिया. घेरने के बाद ही विनोद की पिटाई शुरू कर दी गई. इस पिटाई से विनोद बुरी तरह घायल हो गया और थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें - हरियाणा">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-filed-against-haryana-sports-minister-sandeep-singh-resigns/">हरियाणा

के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, इस्तीफा दिया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही