Search

 
 
 

गिरिडीह : कोयला साइडिंग पर चोरों ने CCL कर्मियों को पीटा

जिले में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की गिरिडीह कोलियरी में कोयला चोरों और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. जब भी प्रबंधन सख्ती बरतता है, तो ये संगठित गिरोह हमला करने से नहीं चूकते.
 

Giridih : जिले में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की गिरिडीह कोलियरी में कोयला चोरों और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. जब भी प्रबंधन सख्ती बरतता है, तो ये संगठित गिरोह हमला करने से नहीं चूकते.

 

इसी दौरान सोमवार की देर रात चोरों ने सीसीएल के सीपी साइडिंग पर धावा बोल दिया, जहां चोरों ने काम कर रहे कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और कोयला लेकर फरार हो गया.

 

क्या है मामला 

सोमवार की रात लगभग 11:45 बजे, सैकड़ों की संख्या में चोरों ने अचानक साइडिंग पर हमला बोल दिया. जब इसकी सूचना सीसीएल के गश्ती दल को मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया.

 

इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें सीसीएल के सुरक्षाकर्मी रिंकू और किशन और होमगार्ड श्यामसुंदर शामिल हैं. तीनों को इलाज के लिए तुरंत सीसीएल के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल गार्डों के बयान दर्ज किए और क्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही